देवघर, अप्रैल 22 -- करौं,प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के नोनियाटांड़ दुबे बाबा मंदिर में सप्तचंडी महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है, जो 25 अप्रैल तक जारी रहेगा। महायज्ञ स्थल पर प्रतिदिन प्रवचन, भजन आदि कार्यक्रम आयोजित की जा रही है। मंगलवार की रात वृंदावन मथुरा से आई प्रवचनकर्ता देवी मीनू लाडली एवं महेंद्र शास्त्री द्वारा कथा वाचन किया गया। कथा सुनाते हुए प्रवचनकर्ता महेंद्र शास्त्री ने कहा कि लोगों को सत्य पथ पर चलकर समाज की सेवा करनी चाहिए l समाज सेवा से बढ़कर और कोई धर्म नहीं है l हमें दीन दुखियों की सेवा करनी चाहिए तभी हमारा कल्याण होगा l उन्होंने कहा कि हम मानव प्राणी को प्रतिदिन भगवान का स्मरण करना चाहिए l भगवान के स्मरण मात्र से ही हमें पुण्य की प्राप्ति हो सकती है l लोगों को सुबह उठकर अपने माता-पिता एवं गुरुजनों का आशीर्वाद लेनी चाहिए ...