गाजीपुर, मार्च 9 -- गाजीपुर, संवाददाता। श्री गंगा आश्रम देवकली की ओर से रविवार को वाराणसी के राम जानकी मंदिर लहुराबीर चौराहे पर एक मानव धर्म व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया। इसमें वाराणसी के श्रद्धालुओं की ओर से एक प्रभात फेरी निकाली गई। जिसमें मानवता के मूलभूत सिद्धांतों सत्य न्याय धर्म और परोपकार के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। मुख्य वक्ता माधव कृष्ण ने कहा कि, मानव धर्म कोई नया विचार नहीं है और न ही कोई नया सूत्र देता है। यह उन्हीं विचारों को आधुनिक संदर्भों में सामने रखता है जो हजारों वर्षों से समाज को दिशा दे रहे हैं।संविधान में संशोधन हो सकते हैं, संविधान मनु स्मृति याज्ञवल्क्य स्मृति आधुनिक संविधान या इस्लामिक देशों में शरीयत के रूपों में हो सकते हैं, लेकिन धर्म कभी नहीं बदलता। धर्म हमेशा से सत्य न्याय और परहित की ही बात करता है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.