सत्य निकेतन हादसे से सबक; गुरुग्राम में भी अवैध-जर्जर इमारतों का होगा सर्वे
गुरुग्राम, सितम्बर 9 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार मिलेनियम सिटी में नगर निगम द्वारा जर्जर और अवैध इमारतों का नए सिरे सर्वेक्षण होगा। इसको लेकर निगम आयुक्त प्रदीप दहिया ने सभी संयुक्त आयुक्तों को आदेश जारी कर दिए हैं। निगम आयुक्त ने उन अवैध इमारतों की सूची मांगी जिनको निगम ने तोड़ने के नोटिस जारी किए हैं। नगर निगम की इनफोर्समेंट टीमों ने सर्वेक्षण का काम शुरू कर दिया है। तीन दिन में निगम आयुक्त ने पूरी सूची मांगी है।सत्य निकेतन हादसे से सबक नगर निगम ने दिल्ली के सत्य निकेतन में पीजी की बिल्डिंग ढहने के हादसे से सबक लिया है। सत्य निकेतन हादसे में भारी जानी नुकसान को देख नगर निगम अधिकारी जागे हैं। निगम द्वारा बीते एक साल से कोई भी नया सर्वेक्षण जर्जर इमारतों को लेकर नहीं करवाया था। इस कारण शहर में कितनी जर्जर इमारतें हैं इसकी जानकारी निगम के पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.