नई दिल्ली, सितम्बर 11 -- दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में सात लोगों की जान लेने वाले हादसे से कुछ घंटे पहले ही इमारत में चल रहे निर्माण कार्य को लेकर चेतावनी दी गई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, एक मजदूर ने पीजी संचालक सुधांशु को फोन कर आगाह किया था कि निर्माण कार्य से नींव कमजोर होगी और इससे दीवार गिर सकती है। उसने कहा था कि इमारत अतिरिक्त भार नहीं झेल पाएगी। पुलिस पूछताछ में पीजी संचालक सुधांशु ने कथित तौर पर कबूल किया कि कि उसने इमारत के मालिक के बेटे को भी निर्माण कार्य आगे बढ़ाने से मना किया था। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, सुधांशु ने चेताया था कि इमारत की नींव अतिरिक्त मंजिलों का भार नहीं संभाल पाएगी। पुलिस अब निर्माण कार्य की पूरी टाइमलाइन खंगाल रही है। साथ ही आसपास के लोगों से यह भी पूछताछ की जा रही है कि इमारत कैसे बनी और निर्म...