सत्य निकेतन हादसे में 5वीं गिरफ्तारी, लीज पर PG चलाने वाला सुधांशु भी पकड़ा गया
नई दिल्ली, सितम्बर 9 -- दिल्ली के सत्य निकेतन में हुए भयानक हादसे के बाद पांचवीं गिरफ्तारी हुई है। बिल्डिंग के मालिक, बेस्टमेंट में कंस्ट्रक्शन कर रहे ठेकेदार के बाद अब पुलिस ने इमारत को लीज पर लेकर पीजी चलाने वाले शख्स को दबोच लिया है। सुधांशु नाम के इस शख्स ने मालिक हरिराम बंसल से इमारत को लीज पर लिया था और वह पीजी के रूप में संचालित कर रहा था। दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को ढह गई इमारत में पीजी का संचालन करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस उससे पता लगाने की कोशिश कर रही है कि किन शर्तों के आधार पर उसने पीजी को लीज पर लिया था, जबकि इमारत की हालत बेहद खराब थी।सुधांशु से पुलिस कर रही पूछताछ सत्य निकेतन इलाके में रविवार दोपहर को एक इमारत अचानक ढह गई, जिसके मलबे में दबकर 7 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.