नई दिल्ली, सितम्बर 7 -- पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के सीनियर नेता विजय गोयल ने सत्य निकेतन पीजी बिल्डिंग हादसे के बाद दिल्ली में अवैध निर्माण पर चिंता जताई है। गोयल ने कहा है कि अवैध निर्माण पर तत्काल रोक, जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही और जर्जर भवनों की सुरक्षा जांच जरूरी है। गोयल ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा 'मैं लगातार दिल्ली में अवैध निर्माणों के खिलाफ आवाज उठा रहा हूं, लेकिन दुर्भाग्य से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही। पुरानी दिल्ली और चांदनी चौक में आज भी खुलेआम छह-छह मंजिल तक अवैध निर्माण हो रहे हैं। दूसरी ओर, अनेक पुराने भवन पहले से ही जर्जर और खतरनाक स्थिति में हैं।' उन्होंने आगे कहा 'यह स्थिति कभी भी बड़े हादसे को जन्म दे सकती है। वर्षों से चली आ रही इस समस्या पर यदि दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) कमिश्नर भी प्रभावी कार्रवाई करने म...