नई दिल्ली, सितम्बर 8 -- सत्य निकेतन हादसे में पुलिस ने सोमवार को इमारत के मालिक हरिराम गुप्ता को भिवाड़ी से गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट ने हरिराम और उसकी पत्नी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जबकि बेटे महेश को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेजा है। पीजी की इमारत गिरने से मौतों की संख्या बढ़कर सात हो गई। हादसे के बाद सुस्त सिस्टम भी सक्रिय हुआ और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निर्देश पर निगम उपायुक्त समेत पांच जिम्मेदार अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया। वहीं, पीजी और कोचिंग संस्थानों वाले इलाकों का ऑडिट कराने का फैसला किया गया है।दोषी अधिकारी बख्शे नहीं जाएंगे मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यदि जांच में कोई अन्य अधिकारी भी दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली नगर निगम के साथ मिलकर पीजी और नर्सिंग होम ...