नई दिल्ली, सितम्बर 13 -- दिल्ली नगर निगम यानी एमसीडी ने दिल्ली में खतरनाक इमारतों और बिना इजाजत बनी इमारतों को गिराने का काम जारी रखा है। एमसीडी की ओर से रविवार को दिल्ली में 11 अवैध इमारतों को गिराया गया जबकि 4 संपत्तियों को सील कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि रविवार की कार्रवाई को मिलाकर 1 सितंबर से अब तक निगम ने 213 इमारतों को गिराया है। 109 संपत्तियों को सील किया है। यह कार्रवाई एमसीडी के 12 इलाकों में की गई है।इन इलाकों में ऐक्शन अधिकारियों ने बताया कि बिजवासन, दिलशाद कॉलोनी, दिलशाद गार्डन और पुरानी दिल्ली के कई इलाकों में इमारतों को गिराया गया, जबकि पूर्वी और पुरानी दिल्ली में कुछ संपत्तियों को सील भी किया गया। एमसीडी ने शनिवार को भी 33 अवैध इमारतों को गिराया था जबकि 5 संपत्तियों को सील किया था। गौरतलब है कि 6 सितंबर को सत्य निक...