नई दिल्ली, सितम्बर 7 -- दिल्ली पुलिस ने सत्य निकेतन में गिरी पांच मंजिंला बिल्डिंग के मालिक हरि राम के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई ह। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि यह नोटिस तब जारी किया गया जब इस घटना के लिए कथित तौर पर जिम्मेदार लोगों का पता लगाने की कोशिशें जारी हैं। दिल्ली पुलिस ने बताया कि फरार हरिराम को पकड़ने के लिए 10 अलग-अलग टीमें बनाई हैं। इन टीमों में लोकल डिस्ट्रिक्ट पुलिस, स्पेशल स्टाफ और दूसरी ऑपरेशनल यूनिट के लोग शामिल हैं। हर टीम की अगुवाई एडिशनल डीसीपी रैंक का एक अफसर कर रहा है। हरिराम को पकड़ने के लिए पुलिस दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में छापेमारी कर रही है। यह भी पढ़ें- CCTV में दिखा सत्य निकेतन में बिल्डिंग गिरने का मंजर,अब तक 6 की मौत; देखें VIDEOइन आरोपों में दर्ज हुआ ह...