नई दिल्ली, सितम्बर 8 -- दिल्ली के सत्य निकेतन में 5 मंजिला पुरानी इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत के बाद ताबड़तोड़ ऐक्शन जारी है। पुलिस ने उत्तर प्रदेश के कासगंज से एक लेबर कॉन्ट्रैक्टर को पकड़ा है। वहीं एमसीडी ने भी कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद MCD ने 24 संपत्तियों को गिराने की कार्रवाई की है जबकि 7 अवैध निमार्ण को सील किया है। इस बीच मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घायलों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है। हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों के लिए मुआवज़े की घोषणा भी जल्द होगी।पुलिस ने यूपी के कासगंज से ठेकेदार को दबोचा दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को बताया कि उसने 5 मंजिला पीजी इमारत में मरम्मत कार्य कराने वाले ठेकेदार को यूपी के कासगंज से गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने मं‍गलवार को बताया कि दिल्ली पुलिस को मरम्मत का काम क...