पीटीआई, सितम्बर 7 -- दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस के पास सत्य निकेतन में एक पांच मंजिला पीजी बिल्डिंग ढहने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) रेखा गुप्ता सरकार पर लगातार हमलावर है। आप ने कहा है कि सत्य निकेतन में भाजपा नेताओं की संपत्तियां हैं इस वजह से यहां पर एक्शन नहीं लिया जाता। आप के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बड़े-बड़े नेताओं ने यहां पर संपत्ति खरीदी हुई हैं और इस वजह से दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) यहां पर एक्शन नहीं लेती।'बड़े-बड़े नेताओं ने यहां पर संपत्तियां खरीदी' भारद्वाज ने कहा 'देखिए कल से सोशल मीडिया पर लोग खुलेआम कह रहे हैं भारतीय जनता पार्टी के बड़े-बड़े नेताओं ने यहां पर संपत्तियां खरीदी हुई हैं। ये जो छात्रों के साथ पीजी के नाम पर लूट हो रही है और एमसीडी उसके ऊपर कार्रव...