सत्य निकेतन में बिल्डिंग हादसे पर पुलिस का बड़ा ऐक्शन, मालिक हरिराम के बाद अब पत्नी और बेटा भी गिरफ्तार
नई दिल्ली, सितम्बर 7 -- सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे में दिल्ली पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। बिल्डिंग के मालिक हरिराम गुप्ता के बाद अब पुलिस ने उनके बेटे महेश और पत्नी उर्मिला को भी गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक, हरिराम गुप्ता और उसके बेटे महेश के नाम पर बिजली का कनेक्शन था। वहीं प्रॉपर्टी के कागजों में बिल्डिंग हरिराम गुप्ता की पत्नी उर्मिला के नाम दर्ज था। तीनों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस हादसे की वजह और जिम्मेदारी तय करने के लिए पूछताछ कर रही है। इससे पहले पुलिस ने हरिराम गुप्ता को राजस्थान के भिवाड़ी से पकड़ा था। उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस की 10 टीमें बनाई गई थीं और लुकआउट नोटिस जारी कर कई राज्यों में छापेमारी भी की गई। घटना रविवार की है जब सत्य निकेतन में पीजी के तौर पर इस्तेमाल हो रही पांच मंजिला इमारत भरभराकर गिर गई। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.