नई दिल्ली, सितम्बर 7 -- दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे के बाद से ही लगातार एक्शन मोड में हैं। सीएम लगातार दूसरे दिन घटनास्थल पर पहुंचीं और स्थिति का जायजा लिया। इस बीच आम आदमी पार्टी (आप) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने अपने एक्स हैंडल पर एक वीडियो शेयर कर आरोप लगाया है कि सत्य निकेतन दौरे के दौरान सीएम रेखा गुप्ता शिव मंदिर की छत पर जूते पहनकर चलते हुए नजर आईं। सौरभ ने कहा 'कभी-कभी आदमी रील बनाने के लिए इतना व्याकुल हो जाता है कि वह यह भी भूल जाता है कि वह भगवान के सिर पर जूते लेकर चढ़ गया। यह काम दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उनके साथ और जो बहुत बड़े हिंदू अपने आप को कहते हैं उनके मंत्री और अफसरों ने किया।' उन्होंने आगे कहा 'सत्य निकेतन के भगवान शिव के मंदिर की छत पर आप सब लोगों ने रेखा गुप...