नई दिल्ली, अक्टूबर 13 -- सत्य निकेतन में पीजी हादसे के बाद छात्रों के आवास का मुद्दा उठने के बीच दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने छात्रावास सुविधाओं के विस्तार की योजना बनाई है। इस घटना के बाद चौतरफा विरोध प्रदर्शन और हॉस्टल की मांग को देखते हुए डीयू ने हॉस्टल बनाने के प्रति प्रतिबद्धता जताई थी और कॉलेजों को इसके लिए संभावनाएं तलाश करने के लिए कहा था। मंगलवार को डीयू में ईसी की बैठक में पारित प्रस्ताव में इसके तहत विश्वविद्यालय के ढाका कॉम्प्लेक्स के अलावा पश्चिमी और पूर्वी परिसर तथा वीर सावरकर कॉलेज में छात्रावास बनाए जाएंगे। इनमें छात्राओं और छात्रों, दोनों के लिए आवासीय सुविधाएं विकसित करने की योजना है। बैठक की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. योगेश सिंह ने कहा कि छात्रावासों का निर्माण 21वीं सदी की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर किया जा रह...