रामगढ़, सितम्बर 20 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि दशलक्षण महापर्व के पांचवें दिन रविवार को रामगढ़ कैंट स्थित श्री दिगम्बर जैन जिनालय और रांची रोड स्थित 1008 श्री पार्श्वनाथ जिनालय में उत्तम सत्य धर्म की श्रद्धा के साथ विशेष पूजा-अर्चना की गई। प्रातःकाल से ही जिनालय परिसर भगवान के जयकारों, मंगलाचरण और धार्मिक अनुष्ठानों से गुंजायमान रहा। सागर, मध्य प्रदेश से पधारे पंडित संदीप शास्त्री ने विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ भगवान का अभिषेक व पूजन कराया। उन्होंने श्रद्धालुओं को श्रमण परंपरा, संस्कार तथा धर्म के मूल सिद्धांतों को जीवन में आत्मसात करने का संदेश दिया। मुनिश्री 108 पुण्यानंद महाराज के मुखारविंद से भगवान की शांतिधारा संपन्न हुई। यह भी पढ़ें- Palamu News: दशलक्षण पर्व के पांचवें दिन मनाया गया उत्तम सत्य धर्म श्री दिगम्बर जैन मंदिर रामगढ़ म...