काशीपुर, मार्च 9 -- जसपुर। कोतवाली के सामने स्थित धर्मशाला मंदिर में सोमवार को सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथा में वृंदावन धाम से आए कथावाचक संजीव वशिष्ठ धार्मिक प्रवचन करेंगे। उन्होंने कहा कि भागवत कथा सुनने से मनुष्य को आध्यात्मिक लाभ मिलता है। लोगों को भगवान से जुड़कर सत्य के मार्ग पर चलना चाहिए और गरीबों की सेवा करनी चाहिए। इससे पहले मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जो नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई पुनः धर्मशाला मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। इससे पहले नगर में कलश यात्रा निकाली गई। आयोजक ठाकुर शैलेंद्र गहलोत ने बताया कि कथा 15 मार्च तक चलेगी, जबकि 16 मार्च को पूर्णाहुति यज्ञ और प्रसाद वितरण किया जाएगा। यहां विकल चौहान, सतीश, सरिता चौहान, बबीता रुहेला, विकास चौहान रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.