कन्नौज, मई 27 -- उमर्दा, संवाददाता। इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के बढ़नपुर बीरहार गांव में श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें कथावाचक द्वारा राजा हरिश्चन्द्र के जीवन की कथा का वर्णन किया गया। आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के चैथे दिवस की कथा के दौरान आचार्य योगेन्द्र शास्त्री ने कहा कि सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अयोध्या के प्रसिद्ध सूर्यवंशी राजा थे, जो अपने सत्य के पालन और दानवीरता के लिए इतिहास में अमर हैं। सत्य के लिए अपना राजपाट और परिवार तक त्याग देने वाली उनकी पौराणिक कथा अत्यंत प्रेरणादायक है। इस मौके पर आयोजको ने आचार्य का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। आयोजकों ने बताया कि 24 मई से शुरू हुए श्रीमद् भागवत कथा का 30 मई को समापन होगा। 31 मई को विशाल भण्डारे का आयोजन किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...