सत्य की खोज करता है दर्शन : डॉ. रविनंदन
प्रयागराज, अगस्त 31 -- ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज के दर्शनशास्त्र विभाग एवं आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद के सहयोग से सोमवार को स्टडी सर्किल का आठवां व्याख्यान हुआ। साहित्यकार एवं चिंतक डॉ. रविनंदन सिंह ने 'दर्शन और साहित्य' विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि दर्शन सत्य की खोज करता है, जबकि साहित्य उसे अनुभूति और सौंदर्य के माध्यम से अभिव्यक्त करता है। दर्शन बुद्धि को प्रकाशित करता है और साहित्य हृदय को संवेदित करता है। प्राचार्य प्रो. आनंद शंकर सिंह, संयोजिका प्रो. अमिता पांडेय आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.