बागपत, अप्रैल 12 -- बिनौली। जैन संत आचार्य विशद सागर महाराज का शनिवार को बिनौली गांव में ससंघ मंगल प्रवेश हुआ। जैन समाज के लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। वह बरनावा से पद विहार करते हुए अमीनगर सराय जा रहे थे। बिनौली पहुंचने पर आचार्य विशद महाराज का जैन समाज के लोगों ने पुष्प वर्षा और आरती उतार कर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर बिनौली के श्री दिगंबर जैन पुराना मंदिर में एक धर्म सभा का भी आयोजन किया गया। धर्म सभा मे आचार्य विशद सागर महाराज ने कहा कि सत्य और करुणा का मार्ग अत्यंत कल्याणकारी है। इस अवसर पर अशोक जैन, बबली जैन, संयम जैन, प्रवीण जैन, अनुज जैन, सचिन जैन आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.