नई दिल्ली, दिसम्बर 14 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि कांग्रेस सत्य के साथ खड़ी है और नरेंद्र मोदी-आरएसएस सरकार को सत्ता से हटाने के लिए संघर्ष करेगी। उन्होंने मतदाता सूची विवाद का जिक्र किया और चुनाव आयुक्तों का नाम लेते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की बात भी दोहराई। राजधानी के रामलीला मैदान में मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ आयोजित रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, सत्य और असत्य की इस लड़ाई में चुनाव आयोग भाजपा सरकार के साथ काम कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने चुनाव आयुक्तों को बचाने के लिए कानून बनाया है, लेकिन कांग्रेस सत्ता में आने पर इसे बदलकर जिम्मेदार आयुक्तों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के एक बयान का हवाला देते हुए राहुल गांधी...