गोरखपुर, अप्रैल 27 -- गोरखपुर। समाजवादी पार्टी के पूर्व कोषाध्यक्ष सत्येन्द्र नाथ गुप्ता की द्वितीय पुण्यतिथि सोमवार को उनके दाउदपुर स्थित आवास पर मनाई गई। पार्टी के कोषाध्यक्ष आशुतोष गुप्ता ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम ने कहा कि समाजवादी विचारधारा के कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने में सत्येन्द्र नाथ हमेशा सहयोग करते रहे। वह अन्याय और शोषण के विरुद्ध हमेशा मुखर रहे। इस दौरान महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी भी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...