भदोही, अप्रैल 2 -- भदोही, संवाददाता। श्री महाबीर इंटरमीडिएट कॉलेज बिछिया में प्रबंध समिति का चुनाव किया गया। निर्वाचन अधिकारी विजय शंकर पाठक और पर्यवेक्षक अजीत सिंह की देखरेख में संपन्न हुए चुनाव में प्रबंधक पद पर सत्येंद्र प्रताप सिंह और अध्यक्ष पद पर बड़ेलाल सरोज निर्वाचित हुए। जबकि उपध्याक्ष पद पर अखिलेश पांडेय, कोषाध्यक्ष सोमनाथ पांडेय उर्फ राम सजीवन चुने गए। इसके पहले नामांकन की प्रक्रिया पूरी हुई। इसके अलावा अन्य कार्यकारिणी सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। इस मौके पर रणधीर सरोज, ओंकार नाथ तिवारी, शेष मणिपाल, महेश नारायण पांडेय, संतोष मिश्रा, अनिल सरोज रहे। पदाधिकारियों ने शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर काम करने का संकल्प लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...