नई दिल्ली, अगस्त 19 -- आम आदमी पार्टी के कद्दावर नेता सत्येंद्र जैन को तगड़ा झटका लगा है। दिल्ली की एक अदालत ने दिल्ली जल बोर्ड से जुड़े एसटीपी भ्रष्टाचार के मामले में सत्येंद्र जैन और चार अन्य आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत के तहत जेल भेज दिया है। वहीं, इसी मामले में एक आरोपी और DJB कर्मचारी अंकित श्रीवास्तव को दो दिन के लिए ACB की हिरासत में भेजा गया है। इसके साथ ही अदालत ने सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका पर एसीबी को नोटिस भी जारी किया। एसीबी ने बुधवार को सत्येंद्र जैन समेत अन्य आरोपियों को अदालत में पेश किया। इसके साथ ही एसीबीन ने सत्येंद्र जैन, दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी उदित प्रकाश राय और तीन अन्य आरोपियों को मामले में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने की गुजारिश की। स्पेशल जज दिग विनय सिंह की अदा...