जमशेदपुर, मार्च 12 -- जमशेदपुर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने संगठनात्मक विस्तार के तहत तीन जिलों के नए जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी है। इसके तहत जमशेदपुर ग्रामीण (पूर्वी सिंहभूम) का जिलाध्यक्ष सत्या तिवारी को बनाया गया है। सत्या तिवारी को जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो का करीबी माना जाता है। इस संबंध में प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी प्रदीप वर्मा ने पत्र जारी कर आधिकारिक सूचना दी है। कोल्हान क्षेत्र में केवल पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) ग्रामीण जिला ही ऐसा था, जहां अबतक जिलाध्यक्ष की नियुक्ति नहीं हुई थी। अब इस घोषणा के साथ संगठनात्मक प्रक्रिया पूरी हो गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...