सत्यापन में देरी पर भड़के शिक्षा प्रेरक, एसडीएम को ज्ञापन
बदायूं, मई 16 -- तहसील क्षेत्र में पूर्व कार्यरत शिक्षा प्रेरकों ने लंबित मानदेय भुगतान को लेकर सत्यापन कार्य में हो रही देरी पर नाराजगी जताते हुए शनिवार को एसडीएम राजेश कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। प्रेरकों ने आरोप लगाया कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय द्वारा सत्यापन प्रक्रिया को जानबूझकर लंबित रखा जा रहा है। प्रेरकों ने बताया कि विभाग की ओर से सत्यापन कार्य पूरा करने की अंतिम तिथि 11 मई 2026 निर्धारित की गई थी, लेकिन तय समय सीमा बीतने के कई दिन बाद भी सत्यापन प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही सत्यापन प्रक्रिया पूरी कर मानदेय भुगतान शुरू नहीं कराया गया तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे। यह भी पढ़ें- कई मांगों को लेकर शिक्षक संघ गोपगुट ने वीसी के माध्यम से की बैठक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.