गोरखपुर, मार्च 11 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं के सर्वे में 1.25 लाख मतदाताओं के नाम कट चुके हैं। 12.37 लाख मतदाताओं में 12.33 लाख का सर्वे हो चुका है। अब मात्र चार हजार संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं का सर्वे होना है। सर्वे करने की अंतिम तिथि 16 मार्च है। संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची नाम, पिता या पति के नाम, आयु और लिंग के आधार पर तैयार की गई है। इसमें सर्वे के दौरान करीब 8 प्रतिशत मतदाताओं के नाम दो स्थानों पर मिले हैं। जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी जेएन मौर्य ने बताया कि संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं के सर्वे में 1.25 लाख मतदाताओं के नाम काटे जा चुके हैं। 17 मार्च से 13 अप्रैल तक मतदाता सूचियों का अंतिम कम्प्यूटरीकरण, मतदान केंद्रों का क्रमांकन, वार्डों की मैपिंग, मतदाता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.