हरिद्वार, जनवरी 11 -- बहादराबाद थाना क्षेत्र में संदिग्ध लोगों के विरुद्ध अभियान के दौरान पुलिस ने सत्यापन बिना किरायेदार रखने वाले सात मकान मालिकों पर कार्रवाई की है। पुलिस ने रविवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 200 लोगों का मौके पर ही सत्यापन किया गया, जो पुलिस सत्यापन के बिना रह रहे थे। इस बीच, जांच में सामने आया कि सात मकान मालिकों ने सत्यापन बिना किरायेदार रखे थे। पुलिस ने सबके विरुद्ध कोर्ट चालान करते हुए हरेक पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। इस प्रकार कुल 70 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा और सत्यापन अभियान आगे भी जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.