देहरादून, फरवरी 22 -- हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर रानीपुर कोतवाली पुलिस ने रविवार को व्यापक सत्यापन अभियान चलाया। अभियान के तहत संजय नगर, टिबड़ी और टिहरी विस्थापित कॉलोनी क्षेत्र में बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों, घरेलू नौकरों, मजदूरों, ठेली-फड़ संचालकों व होटल-ढाबों में कार्यरत लोगों का सघन सत्यापन किया गया। प्रभारी निरीक्षक आशुतोष राणा के नेतृत्व में चली कार्रवाई के दौरान कुल 46 लोगों का मौके पर सत्यापन किया गया। वहीं बिना सत्यापन के किरायेदार और घरेलू नौकर रखने पर छह मकान मालिकों के खिलाफ पुलिस अधिनियम के तहत 60 हजार रुपये के कोर्ट चालान किए गए। पुलिस ने मकान मालिकों को अपने यहां रह रहे किरायेदारों और कार्यरत कर्मचारियों का शत-प्रतिशत सत्यापन कराने के निर्देश दिए। साथ ही होटल और ढाबा संचालकों को भी कर्मचारियों का अनिवार्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.