पिथौरागढ़, फरवरी 17 -- डीडीहाट। नगर में पुलिस ने बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन को लेकर अभियान चलाया। मंगलवार को प्रभारी निरीक्षक संजय जोशी के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान दो लोग बगैर सत्यापन के रहते हुए मिलें। पुलिस ने दोनों भवन स्वामियों का दस-दस हजार का चालान काटा है। टीम में एसआई प्रदीप मिश्रा, एसआई मोहम्मद कासीम, दिनेश जोशी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...