अल्मोड़ा, मार्च 14 -- अल्मोड़ा। सत्यापन नहीं कराने पर पुलिस की कार्रवाई जारी है। इस बार दो ठेकेदार पुलिस के हाथ लगे हैं। लमगड़ा में एसओ प्रमोद पाठक के नेतृत्व में मोरनौला चौकी प्रभारी नरेश कोहली ने टीम के साथ सत्यापनों की जांच की। इस दौरान दो ठेकेदारों के यहां बिना सत्यापन के मजदूर रखे मिले। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों ठेकेदारों का पांच-पांच हजार रुपये का चालान काट दिया। साथ ही 12 के खिलाफ पुलिस एक्ट में कार्रवाई की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...