रुडकी, फरवरी 18 -- भगवानपुर, संवाददाता। पुलिस ने फैक्ट्रियों-कोल्हुओं में काम करने वाले करीब 250 लोगों का सत्यापन किया गया। इस दौरान किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराने पर 15 मकान मालिकों के चालान काटकर 1.50 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी के निर्देशन में गठित कई टीमों ने मंडावर, काली नदी, रायपुर और सिसौना जैसे क्षेत्रों में घर-घर जाकर दस्तक दी। इस दौरान पुलिस ने पाया कि कई मकान स्वामियों ने अपने किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराया था। अभियान के दौरान गुड़ चरखियों, कोल्हुओं, फैक्ट्रियों और ठेली लगाने वाले बाहरी कर्मचारियों का डेटा खंगाला गया। थाना प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि पुलिस टीम ने अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचकर बाहरी लोगों के दस्तावेजों की जांच की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.