साहिबगंज, जून 11 -- राजमहल, प्रतिनिधि। चोरी के एक मामले में आरोपी के आपराधिक इतिहास के सत्यापन को लेकर सिमडेगा जिले के बशजोर सीआइडी टीम गुरुवार को यहां पहुंची । पुलिस सूत्रों के अनुसार बशजोर थाना की टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से थाना क्षेत्र के लखीपुर गांव में एक आरोपी का सत्यापन कर आवश्यक जानकारी जुटायी है। बशजोर थाना में चोरी का केस दर्ज है । मामले के अनुसंधान के क्रम में थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति की संलिप्तता की जानकारी मिली थी। इसके बाद पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास व नाम सत्यापन के लिए पहुंची है। बशजोर थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है । यह भी पढ़ें- चोरी की बाइक के साथ पकड़ाए आरोपी की याचिका खारिज प्राप्त तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...