गोंडा, फरवरी 12 -- । गोण्डा, संवाददाता। विकास भवन स्थित जिला कार्यक्रम कार्यालय में गुरुवार को आंगनबाड़ी पद के लिए आवेदन करने वाली अभ्यर्थियों का सत्यापन प्रक्रिया शुरू हुई। नवाबगंज, वजीरगंज और मनकापुर ब्लॉक से कुल 600 अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया गया था। सुबह से ही बड़ी संख्या में महिलाएं कार्यालय परिसर में पहुंचने लगीं, जिससे परिसर में खासा उत्साह और हलचल देखने को मिली। सत्यापन के दौरान अभ्यर्थियों के शैक्षिक प्रमाणपत्र, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों की बारीकी से जांच की गई। डीपीओ संजय कुमार ने बताया कि प्रक्रिया को पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं की गई थीं। अभ्यर्थियों को अलग-अलग काउंटरों पर क्रमवार बुलाकर उनके अभिलेखों का मिलान किया गया। भीड़ को नि...