देवघर, दिसम्बर 23 -- देवघर,प्रतिनिधि। उपायुक्त के जनता दरबार में आवेदन के माध्यम से लगाए गए आरोपों को निराधार बताते हुए सोनारायठाढ़ी की भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. बसंती कुमारी ने स्पष्ट किया है कि मुख्यमंत्री पशुधन योजना अंतर्गत प्राप्त किसी भी गाय की मृत्यु होने पर पशुपालक द्वारा आवेदन के माध्यम से कार्यालय को सूचना दी जाती है। उसके बाद स्वयं या अस्पताल कर्मी के माध्यम से स्थल पर पहुंचकर मृत्यु का सत्यापन किया जाता है। सत्यापन के उपरांत ही नियमानुसार बिना विलंब पोस्टमार्टम रिपोर्ट निर्गत की जाती है। उन्होंने बताया कि प्राप्त सूचना के आधार पर 27 अक्टूबर 2025 को अस्पतालकर्मी अब्दुल मन्नान एवं एक अन्य कर्मी को सत्यापन के लिए भेजा गया था। जहां यह जानकारी मिली कि गाय जीवित है, हालांकि उसकी स्थिति गंभीर थी। पशुपालक के अनुरोध पर 29 अक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.