सत्यापन के बाद सूची से हटाए गए 17,167 मतदाता
बांदा, जून 3 -- बांदा। त्रिस्तरीय पंचायत मतदाता सूची के वृहद पुनरीक्षण अभियान में मिले 437379 डुप्लीकेट मतदाताओं का सत्यापन कराया गया। इसके बाद मंगलवार को सूची जारी की गई। इसमें 17167 मतदाता मौके पर नहीं मिले या फिर स्थायी रूप से बाहर चले गए हैं। अब इनके नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं। निर्वाचन आयोग के आदेश पर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची वृहद पुनरीक्षण अभियान चलाया गया। इसमें 4,37,379 मतदाता डुप्लीकेट पाए गए थे। इसके लिए 21 अप्रैल से 28 मई तक सत्यापन अभियान चलाया गया। जिले की सभी 469 ग्राम पंचायतों में सुपरवाइजर व बीएलओ ने घर-घर जाकर इन मतदाताओं को चिह्नित कर सत्यापन किया। दो जून मंगलवार को सभी सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों ने निर्वाचन विभाग को डुप्लीकेट मतदाताओं की सत्यापन रिपोर्ट भेजी है। बड़ोखर खुर्द ब्लाक की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.