सत्यापन के नाम पर पैसे की उगाही पर प्रशासन सख्त, वीएलई को दिए गए निर्देश
पाकुड़, मई 23 -- हिरणपुर, एक संवाददाता। प्रखंड कार्यालय स्थित अंचल कार्यालय में बीडीओ टुडू दिलीप, सीओ मनोज कुमार की मौजूदगी में शनिवार को सभी वीएलई (प्रज्ञा केंद्र संचालक) के साथ बैठक की गई। बैठक में जाति, आय, निवासी प्रमाण पत्र एवं मईयां सम्मान योजना के सत्यापन के नाम पर पैसे की उगाही की मिल रही शिकायतों पर गंभीर चर्चा की गई। बैठक में सभी वीएलई को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बीडीओ टुडू दिलीप एवं सीओ मनोज कुमार ने कहा कि किसी भी आवेदक से अवैध राशि की मांग या वसूली की शिकायत किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। शिकायत सत्य पाए जाने पर संबंधित वीएलई के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई भी होगी। बैठक में सभी वीएलई को सरकारी निर्धारित शुल्क के अनुसार ही कार्य करने, पारदर्शिता बनाए रखने तथा आम लोगों के साथ जिम्मेदार व्यवहार करने का निर्देश दिया गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.