भागलपुर, फरवरी 27 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। भागलपुर में मुख्यमंत्री बालिका इंटरमीडिएट प्रोत्साहन योजना के तहत लंबित आवेदनों को लेकर जिला शिक्षा कार्यालय ने सख्त रुख अपनाया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी राज कुमार शर्मा ने जिले के सभी उच्च माध्यमिक विद्यालयों और इंटर कॉलेजों के प्रधानाध्यापकों और प्राचार्यों को तत्काल प्रभाव से लंबित आवेदनों का सत्यापन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। जारी निर्देश के अनुसार जिले के विद्यालयों और इंटर कॉलेजों से संबंधित 910 छात्र-छात्राओं के आवेदन विद्यालय स्तर पर सत्यापन के लिए लंबित हैं। सत्यापन प्रक्रिया पूरी नहीं होने के कारण पात्र छात्राओं को प्रोत्साहन राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से उनके बैंक खातों में हस्तांतरित नहीं की जा सकी है। डीईओ ने स्पष्ट किया है कि सभी संबंधित प्रधानाध्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.