सत्यापन के अभाव में किसान नहीं करा पा रहे गेहूं की तौल
कुशीनगर, मई 30 -- बोदरवार, हिन्दुस्तान संवाद। समुचित जानकारी के अभाव और सत्यापन प्रक्रिया में आ रही तकनीकी दिक्कतों के कारण क्षेत्र के किसान गेहूं क्रय केंद्रों पर अपनी उपज की तौल नहीं करा पा रहे हैं। मजबूरी में किसानों को अपनी मेहनत की फसल औने-पौने दाम पर व्यापारियों और बिचौलियों को बेचनी पड़ रही है। वहीं, विभागीय उदासीनता से बिचौलियों का हौसला बढ़ता जा रहा है।
सत्यापन में समस्याएँ बोदरवार क्षेत्र में गेहूं क्रय केंद्रों पर खरीद की रफ्तार लगातार धीमी पड़ती जा रही है। किसानों का कहना है कि सत्यापन को लेकर फैले भ्रम और प्रशासनिक लापरवाही के चलते उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कप्तानगंज तहसील में एसडीएम विनोद गुप्ता के प्रशिक्षण पर जाने के बाद दूसरे एसडीएम ने कार्यभार तो संभाल लिया, लेकिन सत्यापन पोर्टल पर उनका आईडी कोड ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.