सिमडेगा, मई 22 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। मुख्यमंत्री माइयां सम्मान योजना के सत्यापन कार्य को लेकर शहर के रामजानकी मंदिर गली स्थित सामुदायिक भवन में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लाभुकों ने पहुंचकर अपने दस्तावेजों का सत्यापन कराया। मौके पर वार्ड पार्षद मनोज कुमार अग्रवाल उर्फ खट्टू भाई भी उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों तक सही तरीके से पहुंचे, इसके लिए सत्यापन प्रक्रिया बेहद जरूरी है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी लाभुक समय पर अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में पहुंचकर सत्यापन कार्य पूरा करा लें। यह भी पढ़ें- मंईयां योजना का भौतिक सत्यापन कराने को उमड़ी भीड़ ताकि भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने शिविर में मौजूद अधिकारियों एवं कर्...