रुडकी, अप्रैल 26 -- भगवानपुर, संवाददाता। आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए भगवानपुर पुलिस ने रविवार को बाहरी राज्यों से आकर क्षेत्र में रह रहे लोगों के खिलाफ सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान 292 लोगों का सत्यापन किया गया। वहीं, सत्यापन न कराने पर 80 मकान मालिकों के खिलाफ 10-10 हजार रुपये के चालान काटे गए। रविवार को थाना भगवानपुर पुलिस ने क्षेत्राधिकारी के निर्देशन में अभियान चलाया। इसमें अन्य क्षेत्रों से आकर रह रहे किरायेदारों, घरेलू नौकरों, गुड़ चरखियों में कार्यरत मजदूरों, फैक्ट्रियों, कोल्हुओं और ठेली-रेहड़ी लगाकर काम करने वाले बाहरी लोगों का सत्यापन किया गया। इस अभियान के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गईं। यह भी पढ़ें- पुलिस सत्यापन मजदूर पर किया चालान टीमों ने भगवानपुर क्षेत्र के चोली शाहबुद्दीनपुर, खुब्बनपुर, सम्राट कॉलोनी समेत कई...