जमशेदपुर, जून 16 -- जमशेदपुर। सत्यानंद योग केंद्र द्वारा गोलमुरी क्लब में आयोजित विशेष योग शिविर के दूसरे दिन 80 साधकों ने योग एवं ध्यान की गहन साधनाओं का अभ्यास किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक शांति पाठ एवं ॐ के गुंजन से हुआ। उसके पश्चात स्वामी जी ने साधकों को कायास्थैर्यम् (शारीरिक स्थिरता) का अभ्यास कराया।स्वामी जी ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है। यदि योगाभ्यास के बावजूद व्यक्ति के व्यवहार, सोच और संबंधों में सौहार्द नहीं आता, तो योग की वास्तविक भावना अधूरी रह जाती है। एक सच्चे योग साधक की पहचान उसके शांत, संतुलित एवं सौम्य आचरण से होती है।

ध्यान सत्र ध्यान सत्र में स्वामी जी ने ध्यान की वैज्ञानिक एवं क्रमिक प्रक्रिया समझाई। साधकों को शरीर को पूर्णतः स्थिर एवं तनावमुक्त कर उसक...