सत्याग्रह एक्सप्रेस से 2.75 करोड़ चरस बरामद
गोरखपुर, जून 5 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। ट्रेन नं. 15273 सत्याग्रह एक्सप्रेस के जनरल कोच से जीआरपी थाना बस्ती व आरपीएफ पोस्ट बस्ती की संयुक्त पुलिस टीम ने एक लावारिस पिट्ठू बैग से 02 करोड़ 75 लाख की चरस बरामद किया है । जीआरपी और आरपीएफ पुलिस द्वारा यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत चलाये जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को जीआरपी थाना बस्ती व आरपीएफ पोस्ट बस्ती की संयुक्त पुलिस टीम ने रेलवे स्टेशन मुण्डेरवा के पास पहुंची ट्रेन नं 15273 सत्याग्रह एक्सप्रेस के जनरल कोच की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान टीम ने लावारिस पिट्ठू बैग बरामद किया। बैग की चेकिंग में 11 पैकेट अवैध चरस जिसका कुल वजन 5.5 किलोग्राम था। यह भी पढ़ें- 10 लाख की चरस के साथ दो गिरफ्तार जिसकी अनुमानित कीमत 02 करोड़ 75 लाख लगाई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.