सत्याग्रह एक्सप्रेस में महिला यात्री के साथ छेड़छाड़, आरपीएफ ने झाड़ा पल्ला
मुरादाबाद, अगस्त 5 -- एक्स (पूर्व में ट्वीटर) पर वायरल हुए एक वीडियो ने ट्रेनों में महिला सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो 31 जुलाई का बताया जा रहा है। वीडियो में सत्याग्रह एक्सप्रेस से सफर कर रही महिला ने उसके साथ छेड़छाड़ और अश्लीलता का आरोप लगाया। महिला यात्री ने शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ को पूरे मामले की जानकारी दी। रेलवे पुलिस ने इस मामले में लिखित शिकायत न आने पर कार्रवाई से पल्ला झाड़ लिया। बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर प्रसारित हुए वीडियो में एक महिला एक पुरुष यात्री द्वारा गलत तरीके से घूरने, अश्लील इशारे करने और मोबाइल में उसके फोटो लेने की बात कह रही है। महिला यात्री गाजियाबाद से गोरखपुर के लिए अनारक्षित कोच में सफर कर रही थी। आरोपी व्यक्ति ने कोच में मौजूद अन्य महिलाओं पर भी अभद्र कमेंट किए थे। इसके ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.