सत्याग्रह एक्सप्रेस और स्पेशल ट्रेन के ठहराव को मिली मंजूरी
लखीमपुरखीरी, मई 16 -- लंबे समय से स्थानीय लोगों द्वारा की जा रही मांग आखिरकार पूरी हो गई। रेलवे विभाग ने दिल्ली से गोरखपुर व रक्सौल के बीच चलने वाली दो महत्वपूर्ण ट्रेनों के मैगलगंज रेलवे स्टेशन पर ठहराव के आदेश जारी कर दिए हैं। इससे क्षेत्रीय यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। उत्तर रेलवे मुख्यालय, नई दिल्ली द्वारा जारी आदेश के अनुसार रक्सौल-आनंद विहार सत्याग्रह एक्सप्रेस तथा दिल्ली-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन का मैगलगंज स्टेशन पर प्रायोगिक आधार पर ठहराव किया जाएगा। आदेश के मुताबिक सत्याग्रह एक्सप्रेस का ठहराव 22 मई से व दिल्ली -गोरखपुर स्पेशल ट्रेन का ठहराव 22 मई 2026 से लागू किया जाएगा। रेलवे द्वारा जारी आदेश में यह भी बताया गया है कि यह ठहराव फिलहाल प्रायोगिक आधार पर रहेगा तथा यात्रियों की संख्या और टिकट बिक्री की समीक्षा के बाद आगे निर्णय लिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.