अमरोहा, मई 23 -- मंडी धनौरा। अखिल भारतीय हिन्दू परिषद के प्रदेश संयोजक ओमप्रकाश गोला व प्रदेश महामंत्री रजत अग्रवाल ने स्थानीय निवासी सत्यम अग्रवाल को मुरादाबाद मंडल के मंत्री पद पर मनोनीत किया है। अपने मनोनयन के बाद सत्यम अग्रवाल ने कहा कि देश में सनातन संस्कृति को बचाने के लिए संगठन लगातार संघर्ष कर रहा है। गोमाता व सनातन धर्म देश की धरोहर हैं। कहा कि जो नई जिम्मेदारी उन्हें मिली है, उसका ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा के साथ पालन कर वह संगठन को मजबूत करेंगे। यह भी पढ़ें- सत्यम बने अखिल भारतीय हिन्दू परिषद के मुरादाबाद मंडल मंत्री यह भी पढ़ें- राहुल शुक्ला को बालाजी सेना का प्रदेश महामंत्री मनोनीत किया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...