सत्यम ने यूपीएससी में हासिल की सफलता
सोनभद्र, अगस्त 27 -- सोनभद्र, संवाददाता। राबर्ट्सगंज के उरमौरा निवासी सत्यम का संघ लोक सेवा आयोग की प्रतिष्ठित परीक्षा ड्रग इंस्पेक्टर के पद पर चयन हुआ है। सत्यम की इस उपलब्धि से उनके परिवार, क्षेत्र एवं पूरे जनपद में हर्ष का माहौल है। सत्यम एचएन सिंह के नाती हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय से प्राप्त की तथा इसके बाद नीट रायपुर से उच्च शिक्षा पूरी की। अपनी मेहनत, लगन और निरंतर प्रयासों के बल पर सत्यम ने यूपीएससी के ड्रग इंस्पेक्टर जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में 11वीं रैंक पाकर सफलता हासिल की है। सत्यम की सफलता ने सोनभद्र के युवाओं को भी प्रेरणा दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.