मऊ, फरवरी 17 -- मऊ, संवाददाता। परदहा ब्लाक अंतर्गत हर वर्ष की भांती इस वर्ष भी राम जानकी कुटी इंदरपुर भलयां में महाशिवरात्रि के अवसर पर स्व.राजदेव पहलवान की स्मृति में भव्य दंगल का आयोजन किया गया। इसमें मऊ, गाजीपुर, वाराणसी, गोरखपुर, आजमगढ़, बलिया आदि जिलों के पहलवानों ने अपने दांव आजमाए। भाजपा के पूर्व प्रत्याशी सदर मऊ अशोक सिंह ने पहलवानों का हाथ मिलाकर कुश्ती का शुभारंभ किया। कुश्ती दंगल में करीब 30 जोड़ी पहलवानों के बीच हुई कुश्ती में ज्यादातर कुश्ती बराबर पर रही। अंकित चंदौली एवं सत्यम गोरखपुर के बीच कुश्ती काफी रोमांचक रही। जिसमें सत्यम ने ढाक दाव मारकर अंकित को पटखनी दे दी। इसी प्रकार सुजीत सरवां एवं शिवधनी बनारस, कृष्णा भलयां और अजीत बनारस, शम्मी आजमगढ़ एवं अंगद भलयां, पीयूष बनारस एवं विशाल गाजीपुर, अनिल भलयां और तरुण हरियाणा, अनिलेश...