बिजनौर, फरवरी 26 -- जिले में चल रही यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान बुधवार को हाईस्कूल विज्ञान की प्रथम पाली में केंद्र व्यवस्थापक ने शिकायत मिलने पर सत्यम के स्थान पर परीक्षा देते भूपेंद्र सैनी को पकड़ लिया। भूपेंद्र सत्यम के प्रवेश पत्र पर अपना फोटो लगाकर परीक्षा देने गया था। प्रॉक्सी छात्र भूपेंद्र को पुलिस को सौंप दिया गया है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा रही है। जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा चल रही है। पहली पाली में हाईस्कूल विज्ञान का पेपर था। ह्दयानंद सार्वजनिक इंटर कालेज में हाईस्कूल विज्ञान की परीक्षा देते केंद्र व्यवस्थापक ने प्रॉक्सी छात्र को पकड़ा है। शिकायत मिली थी कि एक प्रॉक्सी छात्र परीक्षा दे रहा है। केंद्र व्यवस्थापक ने जांच की तो सामने आया कि परीक्षा केंद्र पर सत्यम के स्थान पर भूपेंद्र सैनी परीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.