बगहा, मार्च 30 -- योगापट्टी। योगापट्टी प्रखंड जो दियारा और पिछड़े क्षेत्र के रूप में जाना जाता है,वहीं से एक होनहार छात्र ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर बड़ी सफलता हासिल कर पूरे इलाके को गौरवान्वित किया है। डुमरी पंचायत के अहरौली गांव वार्ड नंबर 4 निवासी सत्यम कुमार ने बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा में 500 में 482 अंक प्राप्त कर राज्य स्तर पर 9वां स्थान हासिल किया है।सत्यम की इस उपलब्धि से पूरे गांव, पंचायत और प्रखंड में खुशी का माहौल है।ग्रामीणों का कहना है कि दियारा क्षेत्र में संसाधनों की कमी,बाढ़ और शिक्षा के सीमित साधनों के बावजूद इस तरह की सफलता क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक है।सत्यम योगापट्टी प्रखंड के बैद्यनाथ उच्च विद्यालय लक्ष्मीपुर का छात्र है।विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुधीष्ट यादव ने बताया कि सत्यम शुरू से ही पढ़ाई में तेज और अनुशासि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.