कानपुर, फरवरी 2 -- सुपीरियर स्पिरिट्स स्पोर्ट्स एकेडमी की ओर से आयोजित द्वितीय आनंद राव पाटिल मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला सोमवार को खेला गया। इसमें सत्यम यादव के शानदार नाबाद शतकीय पारी की बदौलत एसएस क्लब ने बीसीए को नौ विकेट से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। कानपुर साउथ मैदान पर खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए बीसीए की टीम 204 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से गुरविंदर ने 56 रन, धनेश वर्मा ने 40 रन और क्षितिज तिवारी ने 31 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी एसएस क्लब ने 205 रन बनाकर मैच जीता। टीम की ओर से सत्यम यादव के नाबाद 102 रन, दिव्यांश सिंह के नाबाद 52 रन और अरुण राय ने 50 रन बनाए। सत्यम यादव को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.